फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: वर्षों से सड़क का इंतजार, इस गांव में नाराज लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार

Thu, 28 May 2026 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

उदयपुर उपमंडल के कुरचेड़ गांव के लोगों ने सड़क सुविधा न मिलने के विरोध में मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन
उदयपुर उपमंडल के कुरचेड़ गांव के लोगों ने मतदान का किया बहिष्कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर उपमंडल के कुरचेड़ गांव के लोगों ने सड़क सुविधा न मिलने के विरोध में मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। सलग्रां पंचायत के वार्ड नंबर-5 कुरचेड़ में एक भी वोट नहीं पड़ा। चुनाव के लिए पोलिंग टीम गांव तक पहुंची, लेकिन कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं आया। पहाड़ी के टीले पर बसे कुरचेड़ गांव में कुल 66 मतदाता हैं, जिनमें 33 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। यह लाहौल-स्पीति का एकमात्र गांव है, जो आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम, रमेश और सुरेश ने बताया कि लोक निर्माण विभाग पिछले दो दशकों से सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी करता आ रहा है, लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि गांव तक पहुंचने के लिए आज भी कोई सड़क उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण अपने कृषि उत्पादों को एक किलोमीटर लंबे तार स्पैन के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुंचाते हैं। राशन और अन्य जरूरी सामान भी इसी व्यवस्था के जरिए गांव तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सरकार और जनप्रतिनिधियों के समक्ष सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी नाराजगी के चलते गांववासियों ने इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूरी बनाते हुए चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया।
विज्ञापन

सलग्रां पंचायत के कुरचेड़ गांव में मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं और पोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन गांव के किसी भी मतदाता ने मतदान नहीं किया। -डॉ. विवेक गुलेरिया, खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें