फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मंडी-मनाली मार्ग पर पनारसा के समीप एक ट्रैवलर गाड़ी पलटी, करीब 5 लोग घायल; अस्पताल रेफर

Thu, 28 May 2026 09:19 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)।

सार

 मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रेवलर में सवार नेपाली मजदूर काजा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पनारसा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें