फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पराशर जाते युवक रास्ता भटके, कार हुई हादसे का शिकार, पांच घायल; एक की हालत नाजुक

Thu, 09 Apr 2026 11:19 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पराशर घूमने जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटना के शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के कटौला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां पराशर घूमने जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से पांच युवक यूपी नंबर की कार में सवार होकर पराशर झील घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में वे भटक गए और पराशर जाने वाली सड़क की बजाय कटौला क्षेत्र की ओर पहुंच गए। इसी दौरान आरंग सड़क के पास बथेरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती घायलों में एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में घायल पांच युवकों की पहचान 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 22 वर्षीय विशाल और 21 वर्षीय सुरज कुमार के रूप में हुई है, पांचवे घायल की पहचान 22 वर्षीय प्रतीक के रूप में हई है। यह सभी युवक जीजीसी लांडरा के विद्यार्थी हैं, और सभी युवक हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उधर, पुलिस टीम ने जोनल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोलन के साथ लगते आंजी में ट्रक से टकराई बोलेरो, एक की मौत, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त
सोलन शहर के साथ लगते आंजी में एक साथ कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा सुबह के समय हुआ, जब यहां पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इसकी चपेट में आने से बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान कई अन्य गाड़ियां भी चपेट में आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें