फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पंडोह डैम के पास भीषण हादसा, बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 3 घायल

Thu, 26 Mar 2026 11:20 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।

सार

Road Accident In Mandi: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्थल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप वीरवार सुबह 8:34 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है। कार और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार कुल्लू से मंडी की ओर आ रही कार और मंडी से कुल्लू जा रही निजी बस के बीच पंडोह डैम के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बस में सवार एक अन्य महिला भी घायल हुई है। हादसे के तुरंत बाद डैम सुरक्षा में तैनात सीआईएसफ प्रभारी अशोक और उनकी टीम के साथ यातायात प्रभारी चेत राम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बीबीएमबी एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा भांबला और शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव भजवाण कलखर के रूप में हुई है। घायलों में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद, निवासी गांव घौड़ गडलश रिवालसर बल्ह और दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांव हटली जिला ऊना शामिल हैं। इसके अलावा बस में सवार कौशल्या देवी (60) पत्नी मोहनलाल, निवासी नेरचौक भी घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें