फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरडा संस्थान में हिल स्किल कार्निवाल का आगाज

Thu, 28 Apr 2016 10:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के सिरडा संस्थान में आयोजित हिल स्किल कार्निवाल में कार्यक्रम पेश करते प्रशिक्षु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सिरडा संस्थान में वीरवार से तीन दिवसीय हिल स्किल कार्निवाल का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. आरएल शर्मा ने किया। समारोह की अध्यक्षता राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के प्राचार्य आरके शर्मा ने की।
विज्ञापन


सिरडा ग्रुप के चेयरमैन ई. निक्का राम चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उप कुलपति प्रो. आरएल शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र सिरडा संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो आधारभूत ढांचा यहां पर उपलब्ध करवाया गया है, वह अपने आप में संस्थान की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिरडा संस्थान के चेयरमैन निक्का राम ने कहा कि आने वाले समय में यहां पर भारत सरकार के सहयोग से सेंटर फॉर एक्सीलेंस शुरू किया जाएगा। इसके अलावा स्किल इंडिया योजना के तहत संस्थान सरकाघाट, करसोग, कुल्लू और रामपुर में सेंटर खोलेगा। इधर, कार्निवाल के पहले दिन संस्थान के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें