फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल-नेरी सड़क पर पहाड़ी दरकी, कोठी पत्तन पुल के अस्तित्व पर खतरा

Thu, 07 Aug 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाली लडभड़ोल नेरी सड़क पर कोठी के समीप पहाड़ी दरकने से 22 करोड़ के कोठी पत्तन पुल के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। बारिश से पहाड़ी दरकने से 160 मीटर लंबे स्पैन पुल की अपरोच को नुकसान पहुंचने से संबंधित विभाग की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

करोड़ों के पुल के उद्घाटन से पहले मानसून सीजन में हो रहे नुकसान पर धर्मपुर और जोगिंद्रनगर डिविजन में लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने पुल के अस्तित्व पर पैदा हुए खतरे पर समीक्षा कर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात हुई बारिश से कोठी पत्तन पुल पर फिर मलबा पहुंच जाने से लोक निर्माण विभाग सब डिविजन लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने स्वयं हालात का जायजा लिया।
बीते कई दिनों से पहाड़ी दरकने से इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लग गया है। अब छोटे वाहनों के भी आवागमन पर खतरे के बादल मंडरा चुके हैं। धर्मपुर डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता इंजीनियर विकास धीमान ने बताया कि पहाड़ी का बड़ा हिस्सा धंसने से करोड़ों के पुल को नुकसान होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर ल्हासे से आवाजाही प्रभावित
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर भी ल्हासे गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लडभड़ोल क्षेत्र के करसाल के समीप सड़क का करीब सौ मीटर हिस्सा धंस जाने से लोक निर्माण विभाग को 23.65 लाख की क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर के अधिल्सी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि इस मानसून सीजन में लोक निर्माण विभाग की सड़कें, डंगे क्षतिग्रस्त हो जाने से अनुमानित 652.42 लाख की क्षति पहुंची है। एहजू-मटरू सड़क पर भी पेड़ गिर जाने से बुधवार सुबह करीब पांच बजे तक यातायात प्रभावित हुआ। यहां पर बिजली के हाई वोल्टेज तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें