फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में हाईवे की निकासी व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में निकासी व्यवस्था बेहतर न होने के कारण शहरवासी परेशान हैं। गंदे पानी के चलते मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

पठानकोट चौक और ऊहल होटल के समीप गंदे पानी से दुर्गंध आनी शुरू हो गई है। नगर परिषद ने एनएचएआई से निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। कुछ स्थानों पर सीवेज खुले में बह रही है। लोगों के पांव से होकर गंदगी घरों तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार, महेश और सुनीता ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में गंदगी से शहरवासी अरसे से परेशान हैं। पठानकोट चौक में निकासी बंद होने से दुर्गंध फैल रही है।
कारोबारी ज्ञान चंद और जितेंद्र ने बताया कि कारोबार पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि हाईवे में निकासी व्यवस्था ठप होने से समस्या गहरा गई है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने बताया कि वह स्पॉट विजिट कर इस समस्या के समाधान पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें