फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार मील में चट्टानें गिराने के लिए दो घंटे बंद रखा हाईवे

विज्ञापन
मंडी-पंडोह एनएच पर मरम्मत के चलते रोके गए वाहन। 
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चार से पांच मील के पास राष्ट्रीय उच्चमार्ग (एनएच) मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे 10:30 से 12:30 बजे तक बंद रहा। इस दौरान एनएच के दोनों तरफ सभी तरह के वाहनों को रोक दिया गया। वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला से मंडी-कुल्लू के बीच छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही। बड़े वाहनों को इंतजार करना पड़ा। पंडोह की तरफ से सात मील और मंडी की तरफ से बिंद्रावनी में वाहन रोके गए।
विज्ञापन

इससे वाहन सवार लोगों को एनएच खुलने का इंतजार करना पड़ा। चार से पांच मील के बीच पहाड़ी के ऊपर चट्टानें लटकी हुई हैं। इनके गिरने की आशंका बनी हुई थी। अब गिराने का कार्य तय समय अवधि में किया गया। यात्रियों विनेश, सुरेंद्र, पीताम्बर ने बताया कि बार-बार मंडी से पंडोह के बीच यातायात रोकना सही नहीं है। एक बार में सभी तरह का कार्य किया जाना चाहिए।
हर महीने इस तरह यातायात बंद करने से परेशानी हो रही है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही जिलाधीश मंडी ने मंडी-पंडोह के बीच दो घंटे के लिए यातायात रोकने के आदेश जारी किए हैं। 24 और 26 फरवरी को भी सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए यातायात रोका जाएगा। संवाद

मंडी-पंडोह एनएच पर मरम्मत के चलते रोके गए वाहन। 

मंडी-पंडोह एनएच पर मरम्मत के चलते रोके गए वाहन। 

मंडी-पंडोह एनएच पर मरम्मत के चलते रोके गए वाहन। 

मंडी-पंडोह एनएच पर मरम्मत के चलते रोके गए वाहन। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें