फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 100 मीटर दौड़ में आदित्य, सपना रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय संधोल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डाॅ. विभा ठाकुर की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 100 मीटर दौड़ (छात्र) स्पर्धा में आदित्य पहले, ओम राणा दूसरे और ईशान तीसरे स्थान पर रहे। महिला खिलाड़ियों में सपना पहले, दिशा दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक (छात्र) स्पर्धा में आदित्य पहले, ओम राणा दूसरे और तुषार तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों में श्वेता पहले, कोमल दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद (छात्र) स्पर्धा में आदित्य पहले, अभिषेक दूसरे और ओम राणा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में जसप्रीत पहले, कनिका दूसरे और कोमल तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा ऊंची कूद और रिले दौड़ का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कोमल, दिशा, जसप्रीत, आदित्य, अभिषेक, ओम राणा, रिया, दिया, कनिका, अंशिका, प्रिया, स्नेहा, गुंजन, सपना आदि का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस अवसर पर खेलकूद प्रभारी प्रो. लीलाधर के साथ प्रो. नरेश कुमार, प्रो. राकेश ठाकुर, डॉ. अमृतेश कुमार मिश्र, प्रो. साहिल ठाकुर तथा महाविद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें