फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अमरूद की हाईटेक किस्मों से बदलेगी किसानों की तकदीर, मिला वैज्ञानिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह में तैयार बाड़ी क्लस्टर में रोपे जाएंगे 7,777 अमरूद के पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश को फल राज्य बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बागवानी विभाग ने मंडी के सदर विकास खंड के बाडी़ क्लस्टर में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के दिशा-निर्देशों के तहत महज दो माह पूर्व चयनित इस क्लस्टर में विभाग ने मुस्तैदी और टीम वर्क का परिचय दिया। एचपी शिवा परियोजना के तहत एक दिवसीय पौधरोपण अभियान और व्यावहारिक प्रशिक्षण शिविर में बागवानों को जानकारी दी। परियोजना के तहत बाड़ी क्लस्टर के 7 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया जा रहा है, जिसमें चालू सीजन के भीतर ही 7,777 अमरूद के पौधों का रोपण किया जाएगा। शिविर के दौरान मुख्य अतिथि एवं बागवानी उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने किसानों को परियोजना की पूरी रूपरेखा से अवगत करवाया।
विज्ञापन

किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस शिविर में अमरूद की विश्वस्तरीय और उन्नत किस्में वीएनआर विही और जॉर्वी रेड के पौधे वितरित किए गए। बागवानी विशेषज्ञों ने किसानों को केवल किताबी ज्ञान न देकर सीधे खेत में ले जाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों से गड्ढे भरने की सही तकनीक, खाद का सटीक अनुपात और रोपण के समय बरती जाने वाली सावधानियों का लाइव प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सदर ब्लॉक की बागवानी विकास अधिकारी डॉ. शिक्षा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें