फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हे गणपति महाराज... भजन पर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में सजे गणपति पंडाल में भजन प्रस्तुत करती गायिका रंजना। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में स्थापित गणपति पंडाल की पांचवीं भजन संध्या में शालू धीमान ने गणपति के विभिन्न भजनों और भेंटों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। गायक निखिल ठाकुर ने हे गणपति महाराज भजन गाकर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर किया। उन्होंने सजा दो घर गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, गणपति बप्पा मोरया, देवा ओ देवा आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पांचवीं भजन संध्या में स्थानीय पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भजन संध्या का आगाज गणपति की आरती के साथ हुआ। रात्रि करीब दस बजे तक चली भजन संध्या में प्रदेश के अन्य गायक कलाकारों ने भी अपने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
गणेश महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा मिलन की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इधर रामलीला मैदान में भजन गायक अजीत पराशर और संजीव सुकोश ने गणेश भक्तों को निहाल किया। चौंतड़ा, सुकाबाग में भी गणपति महोत्सव के दौरान कलाकारों ने गणपति की महिमा का गुणगान किया। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि तीन सितंबर को सामुदायिक भवन में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें