फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतड़ा में कार सवार तीन युवकों से हेरोइन की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस ने चौंतड़ा के डकबगड़ा में लगाए नाके के दौरान कार सवार तीन युवकों से 2.63 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर नाका लगाया था। मंडी की तरफ से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन

कार में बैठे युवकों ने पुलिस को देख कर हेरोइन के पैकेट को बाहर फेंक दिया। इसे पुलिस ने पूछताछ के बाद बरामद कर लिया। तीन युवाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान निखिल राठौर (23) निवासी टिकरी मुशैहरा, जोगिंद्रनगर, विजेंद्र (24) निवासी भगेहड़, बिलासपुर और आदर्श (24) निवासी डकबगड़ा, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार तीन युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अपनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें