फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिजली कर्मचारियों की लंबित मांगों पर मुख्य अभियंता से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र मांगों के समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन मंडी यूनिट के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता मंडी जोन रजनीश कुमार से बैठक की। बैठक प्रदेशाध्यक्ष नितिश भारद्वाज और यूनियन के पूर्व प्रधान एवं पैट्रन कामेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

यूनियन ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, सेवा संबंधी मामलों और अन्य मांगों पर चर्चा करते हुए मुख्य अभियंता को मांगपत्र सौंपा। यूनियन ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग की। मुख्य अभियंता रजनीश कुमार ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मंडी जोन स्तर के मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा, जबकि बोर्ड स्तर से जुड़े विषयों को भी उच्च अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा। बैठक में टीबीएफ से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही बिजली कॉलोनी की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू कराने का भरोसा दिया गया। इस अवसर पर मदन भारती, नंद लाल चौधरी, लीला चंद, प्रकाश, सुरज, पंकज, दलीप सिंह, सुंदरनगर यूनिट के प्रधान कनव राणा, गोहर यूनिट के प्रधान कृष्ण कुमार और थलौट यूनिट के प्रधान संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें