फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी खड्ड ने फिर मचाई तबाही

Sat, 08 Aug 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी, कटौला, रिवालसर, नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाका उत्तरशाल की ग्राम पंचायत सेगली के बागी गांव में बागी खड्ड ने शनिवार सुबह दोबारा कहर बरपाया है। शनिवार सुबह भारी बारिश होने से बागी खड्ड उफान पर है। जिससे खड्ड का मलबा, पत्थर, पेड़ सब कुछ सड़कों पर आ गिरा है। खड्ड का पानी और मलबा दुकानों व सरकारी डिपो में घुस गया। जिससे भारी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

भंगरोटू नाले का पानी घरों में घुस गया। वहीं प्राइमरी व डे केयर स्कूल का आधे से अधिक खेल का मैदान बह गया। बागी खड्ड मेें आए उफान से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में पानी और मलबा भर जाने से दवाइयां व अन्य सामान खराब हो गया है। रावमापा बागी के मैदान तक पानी और पत्थर पहुंच जाने के कारण भवन को खतरा बन गया।
फसलें तबाह हो गईं। ग्राम पंचायत कांशी राम व उप प्रधान ने गांव का मौका किया और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। इधर, कटौला पंचायत के निचला संदोआ गांव में इस्माइल, जुरीब, कालू, बशीर, लियाकत, जितेंद्र आदि लोगों के मकानों में पानी घुसा है। डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि डिस्पेंसरी भवन को खतरा बना हुआ है। वहीं, ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गांव सेरला खाबू के चुड़ामणी पुत्र भैरबू शर्मा की गौशाला को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें