फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से दो बसों पर गिरे बड़े पत्थर, छह घायल

Sat, 08 Aug 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के पास डियोड मोड पर शनिवार दोपहर बाद दो बसों पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में उपचार दिया जा रहा है। हादसे में एक निजी बस बाल-बाल ब्यास नदी में गिरने से बची। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बेज मंडी से कुल्लू जा रही एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। हादसे में बस सवार सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बस क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में करीब साढ़े बजे कुल्लू से मंडी जा रही एक निजी बस उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने से बस की दिशा बदल गई और बस सड़क से बाहर जा पहुंची। सड़क पर रेलिंग होने के कारण बस के दो टायर हवा के बाहर व दो टायर जमीन पर ही रहे और बस लटकी रही। जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कड़ी मशक्कत के बाद हवा में लटकी बस से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। वहीं जांच अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि दो निजी बसों पर पत्थर गिरने की सूचना मिली है। हादसे में घायल छह लोगों को मंडी में उपचार दिया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें