फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रुब्बल में 55 महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत द्रुब्बल में स्वस्थ नारी, सक्षम परिवार थीम पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत द्रुब्बल के प्रधान रवि सिंह मुख्यातिथि रहे। पर्यवेक्षिका जयवंती ने कार्यक्रम का संचालन किया और पोषण माह के महत्व पर जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान 55 गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता और पोषण विविधता के महत्व पर जागरूक किया गया। मुख्यातिथि रवि सिंह ने कहा कि संतुलित भोजन, स्वच्छता और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर कुपोषण को समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण विषयक गीत, नारे और लघु नाटक प्रस्तुत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें