जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में शनिवार को रोवर्स रेंजर्स यूनिट, सांस्कृतिक क्लब और फॉरेन लैंग्वेज क्लब के सदस्यों ने विश्व अध्यापक दिवस मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. निशा वैद्य ने की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्राध्यापकों की ओर से दी गई प्रस्तुतियां रहीं। कविता पाठन में मुस्कान, भवानी ठाकुर और स्वाती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग में मुस्कान प्रथम, वंशिका दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में मुस्कान प्रथम, अंजलि दूसरे और सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. निशा ने विद्यार्थियों शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा अपने गुरुओं का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संवाद