फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी : विक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवाही में शनिवार को एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट विक्रम ठाकुर और उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण मीना ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विक्रम ठाकुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और कड़ी मेहनत की प्रेरणा दी। उन्होंने अनुभव साझा कर बताया कि छठी कक्षा में उन्होंने निर्धारित कर लिया था कि वे सेना की वर्दी पहनेंगे और लगातार मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर और मेहनत करके उसे प्राप्त कर सकता है। मीना ठाकुर ने बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में प्रथम दस स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 11,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश पठानिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें