पधर के हरड़गलू मेले में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य । संवाद
पधर (मंडी)। हरड़गलू में छह दिवसीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ क्षेत्र के समाजसेवी विपिन वीरेंद्र राणा ने शनिवार को गोवंश की पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने खूंटी गाड़कर पूजा अर्चना की। मेले की शोभा बढ़ाने आए महादेव शिव शंकर भगवान, माता पार्वती और देव श्री अग्निपाल, देव भूमिपाल ब्रह्मा की भी पूजा अर्चना की। साथ ही अब बारिश से निजात दिलाने की कामना की।
मेला कमेटी के अध्यक्ष पंचायत प्रधान पमिंद्रा भाटिया, उपप्रधान अविनाश कटोच, मेला कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यातिथि को सम्मानित किया। विपिन वीरेंद्र राणा ने उपमंडल वासियों को मेले की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि पशुधन नाम से विख्यात नलवाड़ मेले की प्राचीन परंपरा विलुप्त होती जा रही है। परंपरा को संजाेए रखने के लिए समाज से जुड़े लोगों को आगे आना चाहिए। मेले के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि ने 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
समारोह में कुन्नू और चेली पंचायत के महिला मंडलों, पहाड़ी लोक गायिका कली देवी ठाकुर ने सायर उत्सव के आगाज को लेकर गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोहर चंद ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष पंचायत प्रधान पमिंद्रा भाटिया, चेली पंचायत की प्रधान चंपा ठाकुर, उप प्रधान अविनाश कटोच, समाजसेवी बीरी सिंह यादव, कुनण यादव, पंचायत समिति सदस्य वकील बीना भाटिया, हरदेव सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
000