फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शतरंज प्रतियोगिता में गुम्मा, कबड्डी में हराबाग विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा स्कूल में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय पाठशाला गुम्मा की टीम विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीएम श्री राजकीय पाठशाला जोगिंद्रनगर की टीम को हराकर हराबाग स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन

बैडमिंटन में गलू स्कूल की टीम ने टिकरू स्कूल को हराया। योगा प्रतियोगिता में चौंतड़ा की टीम अव्वल रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में चौंतड़ा ने डोहग स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बैडमिंटन के अन्य मैच में बस्सी स्कूल ने कुठेहडा स्कूल की टीम को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें लड़कियों ने एकल गीत, भाषण, समूहगान समेत अन्य प्रस्तुतियां देकर अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में चार चांद लगाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव व तलकेहड पंचायत की प्रधान शुचिका ने मुख्य अतिथि शिरकत कर महिला खिलाड़ियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली कलाकार लड़कियों का मनोबल बढाया। स्कूल प्रधानाचार्य अजय राठौर ने कहा कि अंडर-19 कन्या खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 28 स्कूलों के 368 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल प्राध्यापक युधिष्ठिर राणा ने बताया कि वाॅलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले भी मंगलवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें