फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुलाब सिंह रसमाईं विकास समिति के प्रधान बने

Sun, 30 Apr 2023 06:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। रसमाईं विकास समिति सुंदरनगर की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से गुलाब सिंह सेन प्रधान और केएस जम्वाल को दूसरी बार महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन

इसके साथ वरिष्ठ उप प्रधान के पद पर राजेंद्र सिंह सेन और कोषाध्यक्ष अनिल सेन को चुना गया। बाकी कार्यकारिणी को चयनित करने का निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकारी दिया गया। इससे पहले समिति के महासचिव केएस जम्वाल ने पिछले कार्यकाल की कार्रवाई और कोषाध्यक्ष अनिल सेन ने वित्तीय लेखा जोखा पेश किया। बैठक में नगर परिषद के वार्ड-3 के तहत रसमाईं गांव में शुरू किए सामुदायिक पार्क, सड़क और सीवरेज इत्यादि के अधूरे कार्यों को पूरा न करने पर चिंता व्यक्त की। प्रस्ताव पारित कर प्रशासन और नगर परिषद से इन कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया गया। बैठक में पूर्व प्रधान हेम सिंह सेन, देवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, पूर्व पार्षद अरुण आर्य, श्याम लाल शर्मा, सतीश सेन, शेर सिंह वर्मा, राजेंद्र कुमार, सतिंद्र चंदेल और सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें