मंडी। दुबई में रोजगार की हसरत पालने वाले बेरोजगार युवाओं का सपना अब जल्द पूरा होगा। युवाओं के लिए दुबई में रोजगार का बेहतरीन अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) शिमला के माध्यम से किंगस्टन होल्डिंग कंपनी फैक्टरी सहायक, सामान्य सहायक के 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए बेरोजगार युवा 12 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
चयनित युवाओं को मासिक वेतन के रूप में 1375 दिरहम मिलेंगे। इसमें 1075 दिरहम मूल वेतन तथा प्रतिदिन लगभग तीन घंटे ओवरटाइम के रूप में करीब 300 दिरहम शामिल हैं। यह राशि भारतीय मुद्रा में करीब 33,600 रुपये प्रतिमाह के बराबर है। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार (फ्रेशर अथवा अनुभवी) आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है तथा बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक है। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
...
इच्छुक उम्मीदवारों को https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6 लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें जो विदेश यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमोदित 35,400 रुपये लेवी शुल्क और 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।
-अक्षय कुमार, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी