फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के खिलाफ आज से ग्राम सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए विकास खंड सुंदरनगर और निहरी के अंतर्गत 50 पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि इन ग्राम सभाओं का मुख्य उद्देश्य चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करना है। 21 जनवरी को विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कांगू, सलापड़ कॉलोनी, जरल, ध्वाल, बायला, टिहरी, चमुखा, अरठी, बटवाड़ा, सलापड़, जांबला , डैहर, बरोटी, चनोल तथा कंदार और विकास खंड निहरी की ग्राम पंचायत बंदली, गलयोगसीनी, सोझा, कांडीबाड़ी, जरल, सेगल, बाड़ू रोहांडा , मरहडा बदैण, रोहांडा, एवं निहरी में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।
22 जनवरी को विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत बीणा, सलवाना, समौण, बरतो, चुरड़, जडोल, मलोह, बोबर, कलौहड़, खिलड़ा, पौड़ाकोठी, कपाही, सेरीकोठी एवं नालग तथा विकास खंड निहरी की ग्राम पंचायत घड़ोई, बोई, किंदर, प्रेसी, डूमट बैहली, घरोट, बजीहण, बलग, धनयारा एवं झुंगी में यह विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें