फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पशु मित्र बनने के लिए दौड़ीं स्नातक और वेटनरी शिक्षित बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आज के दौर में बढ़ती बेरोजगारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चतुर्थ श्रेणी के पशु मित्र पदों के लिए भी उच्च शिक्षित युवा कतार में खड़े हैं। शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में पशुपालन विभाग की ओर से सदर क्षेत्र के लिए पशु मित्र पदों के लिए महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पंजीकृत 65 में से 42 महिला अभ्यर्थी पड्डल मैदान पहुंचीं। इनमें से 34 अभ्यर्थियों ने 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी की जबकि आठ अभ्यर्थी इसमें असफल रहीं।
विज्ञापन

सरकार ने इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा निर्धारित की है। हालांकि, भर्ती में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं और वेटनरी ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी युवतियों ने भी भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के अनुसार शारीरिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग थी। अब सदर क्षेत्र के 7 पदों के लिए प्रत्येक पद पर मेरिट के आधार पर टॉप 5 अभ्यर्थियों को अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपाशा ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के प्राप्तांकों के साथ एससी, एसटी, बीपीएल, लैंड होल्डर और पशुपालक प्रमाण पत्रों के अंकों को जोड़कर किया जाएगा। अंतिम चयन प्रक्रिया में पुरुष अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में वेटनरी ट्रेनिंग पूरी की है। अपने ही क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव मिलेगा, इसलिए भर्ती में हिस्सा लिया।
तमन्ना, कोटली निवासी
वेटनरी प्रशिक्षण के बाद अब स्नातक कर रही हूं। पहली प्राथमिकता घर के पास रोजगार पाने की है।
रीना, कटौला निवासी।
यह केवल चार घंटे की नौकरी है, जिससे घर के समीप ही काम करने और स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा।
नीतू, कटिंडी निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें