धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सरस्कान में गीत संगीत से सरकारी योजनाओं का बखान करते सूचना एवं ज
मंडी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने मंगलवार को गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढंडाल के समारहण वार्ड में सवरंग कला मंच मंडी के कलाकारों ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि आदि के बारे में बताया।
सराज क्षेत्र में अमर युवक मंडल खुनागी के कलाकारों ने थुनाग बाजार और कुरानी गांव, ग्राम पंचायत टकोली और खिणी में अनुष्का कला मंच नगवाईं के कलाकारों ने योजनाओं का बखान किया। जोगिंद्रनगर की रोपड़ी पंचायत के रोपा, मतेहड़ और कालाअंब में हिमाचल संगीत कला केंद्र मंच के कलाकारों और धर्मपुर एवं सरकाघाट उपमंडलों में सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी ने सरस्कान, रखेड़ा, त्रयंबला में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद