फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालन कटान पर लगे प्रतिबंध को हटाए सरकार : किसान

विज्ञापन
ऐतिहासिक कंसा मैदान में घरेलू उपयोग के पेड़ों के कटान पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ लाम बंद हुए किसा
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से बालन लकड़ी के कटान पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर बल्ह घाटी के किसान लामबंद होने लगे है। किसान इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। रविवार को कंसा मैदान में किसानों ने एक बैठक की। इसमें सरकार के फैसले का विरोध किया। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी फैसले ले रही है।
विज्ञापन

सरकार के इन किसान विरोधी फैसलों में घरेलू उपयोग के लिए पेड़ के कटान पर लगाए गए प्रतिबंध से आम जनता हताश है। बैठक में मौजूद किसान शिवलाल, लेखराज, चमन, विजय, गोरखु, निका राम, बंसीलाल, मीनू, किशोरी लाल, लुदरमणि, दीनूराम, करमचंद, जानकू राम आदि ने बताया कि बल्ह क्षेत्र में सफेदा, पॉपुलर, मृहनू, खिड़क और चयूहली (सभी स्थानीय नाम) के पेड़ की लकड़ी घरेलू उपयोग में इस्तेमाल की जाती है। इसके कटान पर प्रतिबंध लगने से आम आदमी परेशान हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इन सभी प्रजातियों के पेड़ों के कटान से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें