फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के खिलाफ अभियान चलाएंगी जबना

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। सबसे युवा पंचायत प्रधान रहीं एवं समाजसेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान चिट्टा के खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

इस अभियान में बच्चों, युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जबना चौहान पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन कर चिट्टा के खिलाफ समाज में वातावरण तैयार करने का प्रयास करेंगी। जबना चौहान ने बताया कि अभियान को शुरू करने के लिए बुद्धिजीवी लोगों के साथ विचार-विमर्श कर योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि देश की युवा पीढ़ी आज चिट्टा की गिरफ्त में फंसती जा रही है। कई युवा अपनी जान तक खो चुके हैं। समाज के लिए यह एक गंभीर समस्या है और एक बड़ी चुनौती है जिसका हम सबको मिलकर मुकाबला करना होगा। जबना चौहान ने बतौर पंचायत प्रधान नशे के खिलाफ सराहनीय कार्य किया था तथा देश के सामने एक मिसाल पेश की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें