फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जारी करे सरकार : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, महासचिव जय राम शर्मा ने प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची 20 अप्रैल तक जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सरकार शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास कर रही है। इसमें प्रवक्ता संघ सरकार के साथ है। प्रवक्ता संघ नर्सरी से 12वीं कक्षा तक एक ही शिक्षा निदेशालय बनाने के सरकार के फैसले का स्वागत करता है। इस समय विद्यालय में प्रधानाचार्य के लगभग 700 पद रिक्त चल रहे हैं।
सरकार ने घोषणा की थी कि शिक्षा विभाग में सभी पदोन्नति सूचियां मार्च में जारी की जाएंगी, लेकिन अभी तक प्रधानाचार्य सूची जारी न होने से प्रवक्ता संघ में सरकार के प्रति निराशा है। पिछले दो साल से प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची जारी नही हुई है। प्रवक्ता आज 26 से 27 वर्षों तक एक ही पद पर सेवा देने के बाद बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें