फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार न्यूनतम बस किराया शीघ्र करे लागू : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। जिला मंडी निजी बस ऑपरेटर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गुलेरिया ने सरकार से न्यूनतम बस किराया को शीघ्र लागू करने की मांग की है। जिले के बस ऑपरेटरों की मांग को लेकर विशाल का कहना है कि महंगाई में बसों को सड़क पर चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सभी बस ऑपरेटर संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

विशाल गुलेरिया ने यूनियन के सभी बस ऑपरेटरों की ओर से सरकार से यह मांग की है कि बस के साधारण किराये में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। इससे बस ऑपरेटरों को अपनी बसों के रखरखाव और अपने कर्मचारियों की तनख्वाह देने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस उद्योग को बचाने के लिए बेलआउट पैकेज जारी करे।
उनका कहना है कि पिछली सरकार ने एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट देकर उनकी कमर तोड़ दी है। जिला निजी बस ऑपरेटर यूनियन मंडी के मुख्य सलाहकार महेंद्र शर्मा ने भी मांगों का समर्थन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें