फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोके सरकार

विज्ञापन
सुंदरनगर में आयोजित ब्राहमण सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। 
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा जिला मंडी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। इसके लिए गंभीरता से कूटनीतिक प्रयास किए जाएं। रविवार को सुंदरनगर में जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों, सदस्यों, मंडलों के प्रधान, सचिव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला महासचिव डाॅ. ओम शर्मा ने बताया कि बैठक में महापौर वीरेंद्र भट्ट विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभा ने मंडलों के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रम की घोषणा की। डॉ. ओम शर्मा ने सभी से सहभागिता समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
कहा कि जागरूक होकर अपने आस पास के खतरों लव जिहाद, जमीन जिहाद पर नजर रखें। सभा में प्रस्तावों को चर्चा कर पारित किया गया और आश्वासन दिया कि शीघ्र यह प्रस्ताव उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर पर जमीन लेकर ब्राह्मण सभा भवन का निर्माण किया जाएगा। 19 दिसंबर को धर्म संघ की ओर से आयोजित होने वाली आक्रोश सभा में ब्राह्मण सभा बढ़ चढ़ कर भाग लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें