फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकारी बसें फुल, महिलाओं को करनी पड़ी टैक्सी

विज्ञापन
भैया दूज पर्व  सरकारी बसों मेी फ्री सेवा होने पर मंडी में फ्री सेवा का आंनद लेती युवतियां व महि
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भैया दूज पर्व पर एचआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क रहने से बसें कम पड़ गईं। महिलाओं को टैक्सी कर जाना पड़ा।वीरवार सुबह महिलाएं भाइयों को तिलक लगाने के लिए घरों से निकली।
विज्ञापन

बस अड्डों और बस स्टॉप पर महिलाओं की भीड़ जुटी। इस दौरान सरकारी बसों में सीट के लिए मारामारी रही। जोगिंद्रनगर बस अड्डा में सरकारी बसें भर गईं। इस दौरान बसें कम पड़ गईं। महिलाओं को मायके पहुंचने के लिए टैक्सियों में किराया चुकाना पड़ा। महिला बीना, सविता, कृष्णा आदि ने बताया कि निगम की बसों में अधिक भीड़ होने से उन्हें निजी बसों और टैक्सियों का सहारा लेकर मायके पहुंचना पड़ा।
दिवाली के बाद दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए लौटने वाले यात्रियों को भी निगम की बसाें में सीट न मिलने से परेशान होना पड़ा। जोगिंद्रनगर बस अड्डा से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए आरक्षित शाम चार व सात बजे की बसें पहले से ही पैक थीं। कुछ यात्री निराश होकर लौट गए। बस डिपो जोगिंद्रनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ने बताया कि 25 और 26 अक्तूबर को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन


.........
भैयादूज पर्व पर परिवहन निगम ने महिलाओं को सुबह से शाम तक निगम की बसों में निशुल्क सफर करवाने का पूरा प्रयास किया। कुछ रूटों पर महिलाओं की अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

-पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें