फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिना ई-वे बिल सामान पकड़ा, 2.63 लाख रुपये किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें छह दल बनाए गए हैं। यह टीमें मुख्य रूप से अवैध शराब की तस्करी को रोकने, वोटरों को लुभाने के लिए गाड़ियों में ले जा रही विभिन्न प्रकार की सामग्री पर नजर रख रही। पकड़े जाने पर टीम नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में ला रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के अंदर स्पेशल टास्क फोर्स दल ने 500 ई-वे बिल सत्यापित किए। इस दौरान सात मामले बिना ई-वे बिल के पकड़े गए। इसपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के तहत 2.63 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। ताजा मामले में कुल्लू से आ रहे स्क्रैप से भरे ट्रक को टीम ने पंडोह में पकड़ा है।
टीम में राज्य कर एंव आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त जगदीश सैनी, डॉ. नील, ललित मोहन, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, विरंजी लाल, जसवंत सिंह मौजूद रहे। उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि कर की चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इसी तरह कार्रवाई व चेकिंग का कार्य जारी रहेगा। बताया कि अवैध रूप से रखी जा रही शराब पर भी नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें