फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आई कार को चालक समेत कई मीटर तक घसीटा

Sat, 13 Apr 2024 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में बेकाबू ट्रक की चपेट में आई कार और मौके प
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर(मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में एक बेकाबू ट्रक ने रोटरी कार्यालय के पास एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ट्रक कार को कई मीटर तक घसीटता ले गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक को आंशिक चोट आई हैं। गनीमत रही कि उसकी जान सुरक्षित है। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। समीप शुक्रवार को यह हादसा 4:20 बजे के बाद पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रहा एक मालवाहक ट्रक ने लक्ष्मी बाजार में रोटरी के कार्यालय के पास शाम 4ः20 बजे एक कार को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक ब्रेक लगाने में असफल रहा और चपेट में आई कार को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ लोगों ने रोष जताकर पुलिस को भी मौके पर बुलाया और लापरवाही पर कहासुनी भी ट्रक चालक से हुई।
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के जवान भी हादसे को देखकर हैरान हो गए। इस दौरान बस अड्डे से परिवहन निगम की बसों की आवाजाही भी थम गई। सरकाघाट सड़क पर भी जाम की स्थिति पेश आई। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है। बताया कि दोनों ही वाहन चालकों के बयान के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें