फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भगवान मोहल्ला में घर के ताले तोड़कर आठ लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात दो बजे के करीब घर में घुसे चोर, कमरे में सो रही युवती ने ढाई बजे फोन कर मालकिन को दी सूचना
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर खंगालकर ले गए आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के भगवान मोहल्ला में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर रात के अंधेरे में घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी के लॉकर में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय घर के मालिक मौजूद नहीं थे। घर में काम करने वाली युवती अपने कमरे में सो रही थी। रात में कुछ आवाजें सुनाई देने पर उसने फोन कर घर की मालकिन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जागृति शर्मा पत्नी प्रभात भारद्वाज निवासी भगवान मोहल्ला, मंडी ने बताया कि बीते शुक्रवार यानी 13 नवंबर की रात करीब दो बजे चोर उनके घर में घुसे। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं। घर में काम करने वाली युवती अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब ढाई बजे उसे घर के अंदर कुछ आवाजें सुनाई दीं। अनहोनी की आशंका और डर के कारण वह कमरे से बाहर नहीं निकली। उसने फोन कर घर की मालकिन को सूचना दी कि कोई घर का ताला तोड़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जागृति शर्मा ने परिवार के एक सदस्य को घर भेजा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे। घर लौटने के बाद अलमारी का लॉकर जांचा गया तो उसमें रखे सोने और चांदी के सभी आभूषण गायब मिले। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दंपती सरकारी नौकरी के चलते घर से बाहर रहते हैं, जबकि उनका बेटा कॉलेज में पढ़ता है। वारदात वाली रात वह अपने ताया के घर गया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें