फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समृद्ध हिमाचल निर्माण के लिए दें सुझाव : अपूर्व देवगन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आमजन के बहुमूल्य विचार और सुझाव महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की भागीदारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला की ओर से समृद्ध हिमाचल-2045 शीर्षक के अंतर्गत एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की गई है।
विज्ञापन

इसमें नागरिकों, विभिन्न संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए गए हैं। 17 प्रश्नों पर आधारित यह सर्वेक्षण 26 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान की ओर से जारी वेब लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से भी गूगल फॉर्म पर सीधे अपने विचार और सुझाव साझा किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें