फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 13 Oct 2016 07:01 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू की वार्ड नारला के मोहड़धार (सल्हाणा) गांव में वीरवार दोपहर छात्रा ने घर में ही पंखे से फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार मोहड़धार गांव की अंजली देवी (17) पुत्री पूर्ण चंद ने अपने घर के बेडरूम में पंखे के साथ फंदा लगा लिया। छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। वीरवार को वह घर पर ही थी। दोपहर को अंजली ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है और न ही मौके पर सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

वारदात के समय छात्रा का बड़ा भाई योगेश कुमार उर्फ पप्पू समीप के कमरे में टीवी देख रहा था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेतों में घास काटने गए थे। दोपहर को जब योगेश छोटी बहन के कमरे में गया तो अंजली को फंदे से लटका देख हैरान रह गया। इस बीच उसने छोटी बहन को नीचे उतारा और एक अन्य युवा की मदद से अपनी कार में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पधर ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पधर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें