फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन के भीतर जमा करवाएं बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। समय पर बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड कार्रवाई करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि वे समय पर बिल की अदायगी करें अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन सात दिन के भीतर काटे जाएंगे।
विज्ञापन

चौंतड़ा के तहत ऐसे करीब 300 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने चेताया है। इनमें घरेलू के साथ व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पास लगभग तीन से पांच लाख रुपये तक के बिल की वसूली फंसी है। अगर सात दिन के अंदर बिजली उपभोक्ताओं ने बिल नहीं दिया तो सात दिन के अंदर बिजली काट दी जाएगी।
विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के सहायक अभियंता सुदेश कुमार ने बतायसा कि चौंतड़ा के तहत जिन-जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है या बिल लंबित चल रहे हैं वे सात दिन के अंदर बिलों का भुगतान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें