राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में सांसद क्रिकेट महाकुंभ में खेलते खिलाड़ी।
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर कॉलेज मैदान में चल रहे सांसद महाकुंभ क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मौसम खुलने पर तीन मुकाबले हुए। पहला मुकाबला गयूण और बनवार के बीच खेला गया। इसमें बनवार ने पहले खेलते हुए 53 रन बनाए। गयूण की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला मलौण और सरौण के बीच खेला गया।
मलौण ने पहले खेलते हुए 76 रन बनाए। मैदान में उतरी सरौण की टीम लक्ष्य पूरा करने से पहले ही ऑलआउट हो गई। तीसरा मुकाबला ग्रयोह इलेवन और ध्वाली के बीच खेला गया। ध्वाली टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों का लक्ष्य रखा। ग्रयोह इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करने से पहले ही ऑलआउट हो गई। संवाद