फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में गायत्री दीप यज्ञ कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सौजन्य से 17 नवंबर को गायत्री दीप यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम सायं 5 बजे रीजेंसी होटल, शांति निकेतन परिसर सरकाघाट में संपन्न होगा। यज्ञ परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा की ओर से प्रज्वलित अखंड दीपक तथा मातृ शक्ति भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा का विशेष आगमन सरकाघाट में होगा।
गायत्री परिवार सरकाघाट, जिला मंडी के सामूहिक प्रयासों से यह रथ यात्रा सुंदरनगर से गोपालपुर होते हुए निर्धारित समय पर सरकाघाट बाजार पहुंचेगी। वरिष्ठ गायत्री परिजन रमेश ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन आध्यात्मिक शक्ति, संस्कार निर्माण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें