गोहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत राजकीय महाविद्यालय बासा में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने की, जिसमें अभिहित अधिकारी, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर ने भाग लिया।
एसडीएम ने सभी को अपने-अपने वृत क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, अपात्र लोगों के नाम हटाने, दिव्यांगजन को चिह्नित करने और नाम में शुद्धिकरण व स्थानांतरण की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण साल में एक बार किया जाता था, लेकिन अब मतदाताओं की सुविधा के लिए इसे त्रैमासिक आधार पर किया जाएगा, ताकि कोई भी मतदाता अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रहे। शिविर में इलेक्शन नायब तहसीलदार इंदर सिंह, हुकम सिंह ठाकुर और अन्य उपस्थित थे। संवाद