धर्मपुर के मढ़ी बाजार में जलकर राख हुई दुकान। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिंगा के मढ़ी कस्बे में वीरवार रात आग लगने से मनियारी, रेडीमेड की दुकान जलकर राख हो गई। घटना में करीब सात लाख रुपये नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र स्व इंद्र सिंह निवासी बल्याणा डाकघर मढ़ी की दुकान में वीरवार रात करीब 8:40 बजे पड़ोसियों द्वारा दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा दुकान मालिक को सूचित किया। जब वह पहुंचा तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। मुश्किल से पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिस कारण साथ लगती अन्य दुकानों व घरों को जलकर बचा लिया गया। दुकान मालिक के अनुसार इस घटना में करीब 7 लाख का नुकसान हुआ है।
सुनील कुमार पिछले कई वर्षों से मढ़ी में दुकान करता है। नुकसान का जायजा लेने के लिए स्थानीय पंचायत की प्रधान तम्बों देवी व ग्रामीण राजस्व अधिकारी भी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। इस बारे में एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बताया कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी को मौके पर नुकसान का जायजा लेने के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा है। नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।