फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संपर्क सड़कों पर छोटे वाहनों से ही सेब फसल निकालें बागवान

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में 30 जून की रात्रि भारी बारिश और बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को एसडीएम गौरव महाजन की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी सुविधाएं तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोअर करसोग पंचायत के नाली में क्षतिग्रस्त हुए पैदल पुल के स्थान पर अस्थायी पुलिया बना दी है। अन्य स्थानों पर भी अस्थायी पुल बना कर लोगों को शीघ्र आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। एसडीएम ने कहा कि सेब सीजन को देखते हुए ग्रामीण संपर्क सड़कों को बहाल करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।
कहा कि बागवान छोटे वाहनों से ही फसल को मुख्य सड़क तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों के धंसने की आशंका रहती है। कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से केलोधार से स्यांज सड़क के संबंध में एक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सड़क की स्थिति को स्पष्ट किया गया है। प्रमाण पत्र के अनुसार सड़क को छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बहाल किया गया है। बैठक में तहसीलदार करसोग डाॅ. वरुण गुलाटी आदि गण्यमान्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें