शिमला में सीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक देते एएमआरयू के वीसी व अन्य। स्त्रोत- विवि
नेरचौक (मंडी)। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक और संबंद्ध महाविद्यालयों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 5.11 लाख रुपये का योगदान दिया गया।
यह चेक एएमआरयू के कुलपति प्रो. डॉ. सुरेंद्र कश्यप व परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव सुधा देवी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए इसे आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में विश्वविद्यालय का सराहनीय प्रयास बताया। संवाद