फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिलासपुर मेले में काउंटर लगाएगा एफपीओ

विज्ञापन
एफ़पीओ धर्मपुर वर्किंग कोर ग्रुप और महिला प्रोसेसिंग सेंटरों के प्रभारी बैठक में चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
कार्यकारिणी का किया विस्तार, सतपाल को चुना अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र की एफपीओ नाम की एनजीओ चंबा जिले के भरमौर और अन्य पहाड़ी इलाकों के राजमाह, उड़द, कुल्थ की ब्रिकी इसी महीने से करेगी। 20 नवंबर से दो दर्जन विक्रय केंद्रों के अलावा मोबाइल वेन से भी ब्रिकी की जाएगी। बिलासपुर में 9 से 11 नवंबर तक हो रहे राज्य स्तरीय मेले में भी उत्पाद बेचे जाएंगे। वीरवार को एफपीओ धर्मपुर वर्किंग कोर ग्रुप और महिला प्रोसेसिंग केंद्रों के प्रभारियों की बैठक सतपाल चौहान की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

15 नवंबर को सजाओपीपलु में हो रहे जिला स्तरीय सहकारिता समारोह में भी काउंटर लगाए जाएंगे। सकोह-सिद्धपुर, घरवासड़ा, तनियार, जोढन, बिंगा, बरोटी और संधोल में आठ प्रोसेसिंग सेंटर 31 दिसंबर तक स्थापित किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया कि प्रोत्साहन स्वरूप महिलाओं का दो दिन का भ्रमण कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में एनजीओ के जिला समन्वयक डा. हरदयाल सिंह गुलेरिया शामिल रहे। इस दौरान एफपीओ ने टीम का भी विस्तार किया है। डाॅ. कुलदीप गुलेरिया को कार्यकारी सचिव बनाया गया है। टीम में कुल 41 सदस्य बनाए गए। सतपाल चौहान को अध्यक्ष, डॉ मोहन लाल भरमौरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणताज राणा को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को महासचिव मनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें