सेंटर में 18 के करीब महिलाओं को किया शामिल : भूपेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) धर्मपुर की ओर से खुड्डी चौक संधोल में छठा महिला एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर शुरू किया गया। इसका शुभारंभ विशेषज्ञ एवं एफपीओ के मार्गदर्शक डाॅ. हरदयाल सिंह गुलेरिया ने किया। यह सेंटर संधोल महिला ऐग्रो प्रोसेसिंग एंड मॉर्केटिंग सेंटर के नाम से खोला गया है। इस सेंटर में 18 के करीब महिला सदस्य हैं।
एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सकोह-सिद्धपुर, घरवासड़ा, तनियार, बरोटी और जोढन में एफपीओ केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। सभी केंद्रों को एफएसएसएआई लाइसेंस जारी किए गए हैं। संधोल प्रोसेसिंग सेंटर में हल्दी से बनने वाले अचार का प्रशिक्षण दिया गया है। धर्मपुर को हल्दी ब्लॉक के रूप में विकसित करने के लिए पिछले दो साल से एफपीओ काम कर रहा है। शुभारंभ पर संधोल क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें हंसराज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिनंद, एसके भंडारी उपाध्यक्ष, किरण, सकीना, गुड्डी, को सह सचिव, मोहन लाल अध्यक्ष, मान सिंह महासचिव, तारा चंद सचिव, डीआर भरमौरिया कोषाध्यक्ष चुने गए। संवाद