फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट अस्पताल में पीलिया के चार नए मरीज, 12 को दी छुट्टी

विज्ञापन
सरकाघाट अस्पताल में उपचाराधीन मरीज। संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में पीलिया रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना नए मामले सामने आने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पीलिया रोग से ग्रसित चार नए मरीज पहुंचे। इनमें तीन मरीजों को जांच के बाद आवश्यक निर्देश व दवाई देकर घर भेज दिया है जबकि एक गंभीर मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीलिया से पीड़ित 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। अब केवल पांच मरीज अस्पताल में उपचार ले रहे हैं। एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि घरों और आस पड़ोस की साफ सफाई रखें। हाथों को साबुन से साफ करें, पीने के लिए उबला हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
झाड़ फूंक से बचें और अस्पतालों में पहुंच कर बेहतर उपचार लें। उधर, बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग के साथ पूरी सतर्कता से पानी के स्रोतों और टंकियों को जांच कर सैंपलिंग कर क्लोरीनेशन में जुटा है। वहीं, सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि पीलियाग्रस्त महिला की मौत के संबंध में फिलहाल एम्स बिलासपुर से दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें