फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन प्रभावितों ने सांसद कंगना रणौत के समक्ष रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। फोरलेन समन्वय समिति ने शनिवार को सांसद कंगना रणौत से मुलाकात कर मंडी-पठानकोट फोरलेन के पधर से बिजनी तक प्रभावित लोगों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से रिस्टोरेशन कार्यों में की जा रही देरी, सोशल इंपैक्ट एवं रिहेबिलिटेशन सेटलमेंट फाइल को लागू करने तथा प्रभावित लोगों के लंबित रेस्टोरेशन कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। समिति ने मैगल में बनाए गए डायवर्जन मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
बताया गया कि पिछले करीब 3-4 महीनों से मार्ग की हालत खराब होने के कारण वाहनों को पुराने एनएच तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। नई एचआरटीसी बसें भी डायवर्जन में नीचे लग रही हैं, जिससे नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने मार्ग को पक्का करवाने अथवा उचित मरम्मत व मेटलिंग करवाकर यातायात सुचारु करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें