फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर का पहला सेल्फी पॉइंट बना बनेरड़ी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट क्लासरूम का भी हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय बनेरड़ी में शनिवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा लता देवी ने की। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा, सर्वांगीण विकास व खेल गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
एसएमसी और सरकार के सहयोग से विद्यालय में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ किया गया। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। वहीं, शिक्षकों और एसएमसी के संयुक्त प्रयासों से स्कूल परिसर में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया, जिससे बनेरड़ी स्कूल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला सेल्फी पॉइंट वाला विद्यालय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्षा लता देवी ने कहा कि शिक्षकों, शारीरिक शिक्षक चंचल सिंह ठाकुर और एसएमसी के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा के साथ खेलकूद में भी निरंतर प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें