फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो सड़क हादसों में चार घायल, तीन टांडा किए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर है। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया है। मंडी-पठानकोट हाईवे में लदरूहीं के समीप एक कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घायलों की पहचान अभिषेक (23), आदित्य (14) निवासी लदरूहीं के रूप में हुई है। ये दोनों बैजनाथ से मंडी की ओर आ रही कार की चपेट में आए हैं। दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
जोगिंद्रनगर- सरकाघाट मार्ग के निकट संपर्क सड़क पर स्कूटी सवार दो लोग हादसे का शिकार हुए हैं। घायलों की पहचान अश्वनी कुमार (24) निवासी कांसल, अभि (23) निवासी मच्छयालू के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार निवासी कांसल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि बुधवार देर रात पेश आए दोनों सड़क हादसों में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें