अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक की कुलपति डा.सुरेंद्र कश्यप रजिस्ट्रार को प
मंडी। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति डाॅ. सुरेंद्र कश्यप ने अपने जन्मदिवस पर दिवंगत माता दौलत देवी की याद में दौलत देवी पुरस्कार की शुरुआत की।
पुरस्कार के लिए एक निर्धारित धनराशि रखी है। उस धनराशि के ब्याज की रकम को अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित समग्र परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र के रूप में प्रदान किया जाएगा।
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और अकादमिक काउंसिल की ओर से पुरस्कार को प्रतिवर्ष जारी करने की स्वीकृति भी दी है। संवाद